नए अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता को आईएमए रायपुर का निर्विरोध अध्यक्ष बनाया

रायपुर.  इंडियन मेडिकल एसोसिएशन में 2023 के कार्यकाल के लिए सदस्यों की टीम का चुनाव विगत दिनों हुआ। चुनाव अधिकारी डॉ. ललित शाह द्वारा घोषित कार्यकारिणी में नए अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता को आईएमए रायपुर का निर्विरोध अध्यक्ष बनाया गया है आईएमए रायपुर के उपाध्यक्ष डॉ. सतीश राठी और डॉ. तबस्सुम दल्ला भी निर्विरोध चुने गए। डॉ. दिग्विजय सिंह महासचिव के रूप में अपने कार्यकाल का दूसरा वर्ष शुरू करेंगे।

निवृत्तमान अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि आईएमए रायपुर के वरिष्ठ सदस्यों डॉ. एआर दल्ला, डॉ. पीएल यदु, डॉ. ललित शाह, डॉ. महेश सिन्हा, डॉ. मानिक चटर्जी, डॉ. विजय माखीजा, डॉ. महेंद्र देवांगन, डॉ. चंद्रिका साहू, डॉ. अनूप वर्मा, डॉ. संदीप दवे को सलाहकार मंडल में शामिल किया गया है। डॉ. अनिल जैन एवं डॉ. वैभव जैन अस्पताल बोर्ड रायपुर के अध्यक्ष एवं महासचिव के रूप में अगले वर्ष भी कार्य करेंगे। डॉ. अजय सहाय, डॉ. श्याम शर्मा, डॉ. आलोकचंद्र अग्रवाल, डॉ. स्मित श्रीवास्तव, डॉ. फिरोज मेमन, डॉ. अरुण केडिया, डॉ. आशा जैन, डॉ. अशोक बजाज, डॉ. विवेक पात्रे, डॉ. प्रदीप शर्मा, डॉ. अविनाश चतुर्वेदी, डॉ. गिरीश अग्रवाल, डॉ. अर्चना रंजन, डॉ. भूपेंद्र गाठे, डॉ. रिपुदमन अरोरा, डॉ. मनीषा सिन्हा, डॉ. अंकित सहाय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में टीम में शामिल रहेंगे।

बेहतर तालमेल से मिलेगा लाभ

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायपुर पूरे प्रदेश में सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्य सेवाओं से संबंध नीतिगत निर्णय में स्वास्थ्य प्रशासकों के साथ सामंजस्य एवं प्रतिनिधि संस्था की महत्वपूर्ण कड़ी रूप में कार्य करता रहा है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायपुर इकाई में अध्यक्ष के रूप में डॉ. राकेश गुप्ता के चयन को इसी दृष्ट से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button