छत्तीसगढ़ हरप्रीत को पंजाब और आलराउंडर अजय को चेन्नई ने ख़रीदा

रायपुर.  छत्तीसगढ़ टीम कप्तान हरप्रीत सिंह भाटिया और आलराउंडर अजय मंडल को आइपीएल के 16वें सीजन में जगह मिली है। हरप्रीत को किंग्स इलेवन पंजाब ने 40 लाख रुपये में खरीदा है। वहीं अजय मंडल को चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 लाख रुपये की बेस प्राइज में खरीदा गया है। बता दें के कि हरप्रीत इसके पहले पुणे पारियर्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए मध्यप्रदेश से चुने गए थे। अजय मंडल पहली बार दमखम दिखाएंगे। दोनों खिलाड़ियों का चयन मुश्ताक अली ट्राफी और विजय हजारे में प्रदर्शन के दम पर आक्शन क्वालीफाइ किया।

नौ खिलाड़ी हुए थे शार्टलिस्ट :

इंडियन प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी के लिए शार्टलिस्ट भारतीय खिलाड़ियाें में पहली बार छत्तीसगढ़ के सबसे ज्यादा नौ खिलाड़ियों के नाम शामिल किया गया था। इसमें 19 वर्षीय आयुष पांडेय, रणजी टीम के कप्तान हरप्रीत सिंह भाटिया, शशांक सिंह, अमनदीप खरे, अजय मंडल, शुभम सिंह, शुभम अग्रवाल, रवि किरण, सुमित रुईकर के नाम आइपीएल नीलामी के लिए शार्टलिस्ट किए गए थे। बता दें कि प्रदेश के रणजी और अंडर-25 आयु वर्ग के 30 खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए बीसीसीआइ में फार्म भरे थे, जिसमें से बीसीसीआइ ने नौ को शार्टलिस्ट किया गया था।

Related Articles

Back to top button