देश की पहली ड्रोन स्टार्ट-अप कंपनी लिस्टिंग के दिन करवा सकती है 135% का फायदा

नई दिल्ली. देश की पहली ड्रोन स्टार्ट-अप कंपनी ड्रोन आचार्य एरियल इनोवेशन के आईपीओ को सब्सक्राइब करने का मौका खत्म हो गया है। इस एसएमई कंपनी पर दांव लगाने वाले निवेशकों के लिए खुशखबरी है। कंपनी की तरफ शेयरों का अलॉमेंट (Share Allotment) आज यानी 20 दिसंबर 2022 को किया जाएगा। बता दें, ग्रे मार्केट में कंपनी शानदार प्रदर्शन कर रही है। आइए जानते हैं कि निवेशक कैसे अपना शेयर अलॉटमेंट देख सकते हैं?
ग्रे मार्केट ने उम्मीदों को दिया पंख (Droneacharya Aerial Innovations IPO GMP)
ग्रे मार्केट पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट्स मानें तो कंपनी के शेयर आज 74 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रही है। यानी अगर यही ट्रेंड आगे भी रहा तो कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 135 प्रतिशत पर हो सकती है। बता दें, ड्रोन आचार्य एरियल इनोवेशन लिमिटेड के शेयरों का प्राइस बैंड 52 से 54 रुपये ही था।
निवेशक ऐसे चेक कर सकते हैं अपना अलॉटमेंट
इस कंपनी के आईपीओ पर दांव लगाने वाले निवेशक बीएसई के डायरेक्ट लिंक bseindia.com/investors/appli_check.aspx या फिर बिग शेयर के लिंक ipo2.bigshareonline.com/IPO_Status.html पर जाकर अपना अलॉटमेंट ऑनलाइन देख सकते हैं।
ये है चेक करने का प्रोसेस –
1- ड्रोन आचार्य एरियल इनोवेशन का अलॉटमेंट चेक करने के लिए बीसएई के लिंक bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं।
2- इसके बाद ड्रोनआचार्य एरियल इनोवेशन आईपीओ सिलेक्ट करें।
3- ड्रोनआचार्य एरियल इनोवेशन आईपीओ का एप्लीकेशन नंबर लिखें।
4- अपना पैन डीटेल्स साझा करें।
5- ‘I’m not a robot’ पर क्लिक करें।
6- सब्मिट करें।



