आम आदमी को राहत : 25% तक सस्ता हुआ आलू, चावल और खाने का तेल

नई दिल्ली. महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी को पिछले 15 दिन के दौरान थोड़ी राहत मिली है। चावल, खाने का तेल और आलू की कीमतों में पिछले एक पखवाड़े में 25 पर्सेंट तक की गिरावट देखने को मिली है। यह बात इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में कही गई है। साथ ही, पॉम ऑयल सस्ता होने से आने वाले समय में बिस्किट और साबुन की कीमतों में भी नरमी देखने को मिल सकती है, क्योंकि इन दोनों इंडस्ट्री में पॉम ऑयल रॉ मैटेरियल के तौर पर प्रयोग किया जाता है।

सरकार की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया है, ‘नवंबर 2022 में महंगाई घटने की मुख्य वजह खाद्य पदार्थों, मूल धातुओं, कपड़ा, रसायन एवं रासायनिक उत्पाद, कागज एवं इससे बने उत्पादों के दामों में गिरावट आना है।’ नवंबर में सब्जियों की महंगाई शून्य से नीचे 20.08 फीसदी पर आ गई, जो अक्टूबर में 17.61 प्रतिशत पर थी। खाद्य वस्तुओं में फलों, सब्जियों विशेषकर टमाटर और आलू के दामों में कमी आई है। आइए रेट लिस्ट से समझते हैं –

सरकार के कंज्यूमर अफयेर्स डिपार्टमेंट की तरफ से जारी किए आंकड़े के अनुसार एक महीने पहले टमाटर 39.01 रुपये प्रति किलो बिक रहा था। जो कि अब घटकर प्रति किलो 32.12 रुपये के लेवल पर आ गया है। यानी प्रति किलो करीब 7 गिरावट टमाटर की कीमतों में देखने को मिली है। बता दें, एक साल पहले एक किलो टमाटर का भाव 54.55 रुपये था।

सरकार के कंज्यूमर अफयेर्स डिपार्टमेंट की तरफ से जारी किए आंकड़े के अनुसार एक महीने पहले टमाटर 39.01 रुपये प्रति किलो बिक रहा था। जो कि अब घटकर प्रति किलो 32.12 रुपये के लेवल पर आ गया है। यानी प्रति किलो करीब 7 गिरावट टमाटर की कीमतों में देखने को मिली है। बता दें, एक साल पहले एक किलो टमाटर का भाव 54.55 रुपये था।

बाजार में आलू की नई फसल आ गई है। यही वजह है की बीते एक एक महीने में आलू का भाव प्रति किलो 29.38 रुपये से गिरकर 26.87 रुपये के लेवल पर आ गया है। पिछले एक महीने में प्याज भी 3 रुपये से अधिक सस्ता हुआ है। हालांकि, इस दौरान दूध, गेहूं की कीमतों में तेजी देखने को मिली है।

पिछले एक महीने के दौरान दाल की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली है। डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अरहर की दाल का रेट 1 महीना पहले 113.27 रुपये प्रति किलो था। जोकि अब घटकर 112.60 रुपये हो गया है। वहीं, उड़द की दाल का भाव इस दौरान 109.39 रुपये प्रति किलो से घटकर 108.57 रुपये हो गया है। बता दें, मूंग की दाल में कोई परिवर्तन नहीं देखने को मिला है।

Related Articles

Back to top button