सुपरमैन बनकर नहीं लौटेंगे हेनरी कैविल, कहा- Superman अब भी मौजूद है

सुपरहीरो मूवीज का जब भी जिक्र होता है तो सबसे पहले जुबां पर सुपरमैन (Superman) का नाम आता है। सुपरमैन, डीसी का एक ऐसा किरदार है, जिसे देखना हमेशा ही मजेदार होता है। सुपरमैन के किरदार को अभी तक कई एक्टर्स ने निभाया है, लेकिन स्क्रीन पर जो जादू हेनरी कैविल (Henry Cavill) ने चलाया वो कोई और नहीं कर सका। हेनरी कैविल, सुपरमैन के किरदार में एक दम सटीक बैठते हैं और ब्लैक एडम के दूसरे पार्ट से उनके कमबैक के लिए फैन्स काफी एक्साइटेड हो गए थे। लेकिन अब एक बुरी खबर सामने आई है कि सुपरमैन के किरदार में हेनरी कैविल नजर नहीं आएंगे।
क्या है हेनरी कैविल का पोस्ट
हेनरी कैविल ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया है। इस नोट में हेनरी ने लिखा, ‘मैंने अभी-अभी जेम्स गन और पीटर सफ्रान के साथ मुलाकात की है और यह दुखद समाचार है,आखिरकार… मैं अब सुपरमैन के रूप में नहीं लौटूंगा। स्टूडियो द्वारा अक्टूबर में मेरी वापसी की घोषणा करने के बाद, काम शुरू करने से पहले, यह न्यूज बिलकुल भी आसान नहीं है, लेकिन यह जीवन है। गार्ड का बदलना कुछ ऐसा होता है, मैं उसका सम्मान करता हूँ।’ यानी जेम्स गन जो सुपरमैन की अगली फिल्म लिख रहे हैं, उस में हेनरी नजर नहीं आएंगे।
सुपरमैन अब भी मौजूद है..
हेनरी आगे लिखते हैं, ‘जेम्स और पीटर के पास निर्माण करने के लिए एक ब्रह्मांड है। मैं उन्हें और सभी को नए ब्रह्मांड के साथ शुभकामनाएं देता हूं, और सबसे खुश किस्मत। उन लोगों के लिए जो वर्षों से मेरे साथ हैं….. हम थोड़ा शोक मना सकते हैं, लेकिन फिर हमें याद रखना चाहिए… सुपरमैन अभी भी आसपास है। वह जिस चीज के लिए खड़ा होता है वह अभी भी मौजूद है, और वह हमारे लिए जो उदाहरण रखता है वह अभी भी मौजूद है। केप पहनने की मेरी बारी बीत चुकी है, लेकिन सुपरमैन का मतलब कभी नहीं होगा। आप सभी के साथ ये ऊपर-नीचे का वक्त वक्त अच्छा रहा।’
ब्लैक एडम में आए थे नजर
बता दें कि सुपरैमन और हेनरी कैविल के फैन्स हाल ही में काफी एक्साइटिड थे। जब ड्वेन जॉनसन की फिल्म ब्लैक एडम के क्लाइमैक्स में सुपरमैन की एंट्री होती है। फिल्म के क्लाइमैक्स में दिखाया गया था कि ब्लैक एडम 2 में ड्वेन और हेनरी, ब्लैक एडम और सुपरमैन के किरदार में आमने सामने होंगे। ऐसे में फैन्स इस फाइट के लिए काफी एक्साइटिड हैं। हालांकि अब चूंकि हेनरी सुपरमैन बनकर नहीं लौंटेगे तो अब ये किरदार कौन निभाएगा ये देखना होगा।



