पठान के गाने पर विवाद के बीच पायल रोहतगी ने किया दीपिका पादुकोण का सपोर्ट, जानें क्या कुछ कहा?

12 दिसंबर को शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म पठान का पहला गाना बेशरम रंग रिलीज हुआ. इस गाने में दीपिका बेहद ही ग्लैमरस अवतार में नज़र आईं, लेकिन उन्होंने इसमें जो ड्रेस पहनी उसके कलर को लेकर अब विवाद छिड़ा हुआ है. मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्विट करते हुए दीपिका की ड्रेस को आपत्तिजनक बताया है. ट्विटर पर बयकॉट पठान ट्रेंड कर रहा है और ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं कि दीपिका ने जानबूझकर भगवा रंग का कपड़ा है. इस गाने पर लोगों की भावनाएं आहत करने के आरोप लग रहे हैं. वहीं अब टीवी रिएलिटी शो लॉकअप फेम एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने दीपिका का सपोर्ट किया है.

पायल रोहतगी ने कही ये बातें

पायल रोहतगी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, “बेशरम सॉन्ग मेरे लिए आपत्तिजनक नहीं है जबकि सनातन विचारों का सम्मान करती हूं. दीपिका पादुकोण बेहद ही ग्लैमरस और फिट दिख रही हैं. जो लोग अनफिट बॉडी को प्रोमोट करते हैं वो उनकी फिट बॉडी को लेकर बकवास बातें कर सकते हैं. जिन लोगों को पब्लिसिटी की जरुरत है वो बायकॉट पठान का ड्रामा कर सकते हैं. ऐसी बेवकूफी कभी नहीं देखी, इस तरह के लोग कैसे पॉलिटिशियन बन सकते हैं. बेसिक कॉमन सेंस नहीं है.”

पायल रोहती ने आगे लिखा, “क्विज और चैट शो में अपने राष्ट्रपति का नाम ना पता होना या धार्मिक या फिर ऐतिहासिक चीजों की जानकारी ना होना ठीक है, लेकिन जब आप कहते हैं कि बिकिनी के कलर से आपकी धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं तो ये बेवकुफी भरा है.” पोस्ट के आखिर में पायल ने बताया कि ये उनका व्यक्तिगत नजरिया है.

 

Related Articles

Back to top button