राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ.किरणमयी नायक 9 दिसम्बर को मुंगेली में करेंगी सुनवाई

 

 

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ श्रीमती किरणमयी नायक 9 दिसम्बर को मुंगेली जिला कलेक्ट्रेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक जिले से प्राप्त महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई करेंगी। प्रकरण के सभी पक्षकारों से निर्धारित समय पर उपस्थित होने कहा गया है। कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए पक्षकारों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और चेहरे,मुंह और नाक को ढकते हुए तीन लेयर वाले मास्क या मोटे कपड़े का रूमाल बांध कर आने कहा गया है। सुनवाई के दौरान पक्षकारों के लिए सेनिटाइजर एवं अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी।

Related Articles

Back to top button