वैक्सीनेशन के प्रति राज्य सरकार गंभीर नही :सुनील सोनी

राजिम। केंद्र सरकार के 7 वर्ष पूरे होने पर भाजपा के आह्वान पर सेवा ही संगठन के तहत सांसद सुनील सोनी, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज एवं अन्य भाजपा नेता आदर्श ग्राम सुंदरकेरा पहुंचे। इस दौरान सुनील सोनी ने महामाया तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण एवं जोबा तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन तथा तालाब किनारे पौधारोपण किया। इसके बाद ग्रामवासियों की ओर से किए गए कोरोना मुक्ति यज्ञ में शामिल हुए और उपस्थित जनसमुदाय को फेस मास्क वितरित किया। यहां उन्होंने पर्यावरण दूतों का सम्मान भी किया। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन जरूरी है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग षडयंत्र पूर्वक कोरोना वैक्सीन के खिलाफ भ्रम पैदा कर रहे हैं, ये लोग समाज के दुश्मन है। सोनी ने कहा कि राज्य सरकार वैक्सीनेशन के प्रति गंभीर नहीं है। हमें अपनी स्वयं की जिम्मेदारी समझते हुए टीका लगवाना है। अशोक बजाज ने केंद्र में मोदी सरकार के सात वर्ष के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि मोदी सरकार ने गाँव, गरीब और किसानों के हित को सर्वोपरि मानकर सबके विकास एवं उत्थान को प्राथमिकता दी है। कार्यक्रम के अंत में आयुर्वेदिक काढ़ा वितरित किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नवापारा भाजपा उमेश यादव, किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष नत्थुराम साहू, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा चेतन साहू, महामंत्री भाजपा मंडल नवापारा नवल साहू, अध्यक्ष युवा मोर्चा रायपुर ग्रामीण संचित तिवारी, महामंत्री भाजपा मंडल नवापारा अखिलेश ठाकुर, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा नवापारा नागेंद्र वर्मा, हितेश मण्डई, किशन साहू, सरपंच किरण साहू, उपसरपंच भुनेश्वर साहू, पंच चंद्रहास साहू, अश्वनी साहू, धीरू साहू, हरि साहू, चंद्रहास पटेल, मनीष साहू, अनिल साहू, ग्राम विकास समिति संरक्षक टीकाराम पटेल, गोवर्धन यादव गौठान समिति अध्यक्ष, राम साहू जनपद सदस्य प्रतिनिधि, जय महामाया स्व सहायता समूह सचिव ज्योति साहू, ममता साहू, प्रेमिन बाई, ग्राम मंदसौर सरपंच प्रतिनिधि दिनेश देवांगन, राजाराम साहू, दिलीप देवांगन, रामानंद साहू, सेवाराम यादव सरपंच ग्राम सुंदरनगर के अलावा ग्रामीण उपस्थित थे।



