मौहारीभाठा के लोगों ने संसदीय सचिव के समक्ष किया कांग्रेस प्रवेश

कांग्रेस प्रवेश करने वालों का गमछा पहनाकर किया गया स्वागत
महासमुंद। शहर के मौहारीभाठा के लोगों ने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के समक्ष कांग्रेस की नीतियों व क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश किया। कांग्रेस प्रवेश करने वाले लोगों को संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कांग्रेस का गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।
आज रविवार को कांग्रेस के आईटी सेल के महामंत्री रवि सिंह ठाकुर के नेतृत्व में शहर के मौहारीभाठा के लोग संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर से मुलाकात। बाद इसके कांग्रेस की नीतियों व विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश किया। कांग्रेस प्रवेश करने वालों में शकील अली, शरीफ अली, हनीफ खान, प्रकाश, हसीना खान, लती साहू, उर्मिला धीवर, बोधयारिन यादव, दीना साहू, रमशीला यादव, मोनिका यादव, शकी अलली, रिंकु, साजू अली व विमला साहू शामिल हैं। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कांग्रेस प्रवेश करने वालों को गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जिस प्रकार से भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार कार्य कर रही है। उससे छत्तीसगढ़ की जनता का समुचित विकास हो रहा है। जिससे लोग स्वस्फूर्त होकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं।



