बड़ी खबर:भारत की स्वदेशी ‘वैक्सीन’ का पहला ट्रायल कामयाब, कोई साइड इफेक्ट नही

 

भारत की स्वदेशी कोरोना वैक्सीन ‘कोवैक्सीन’ के क्लीनिकल ट्रायल के प्रथम चरण के परिणाम सामने आ गए हैं। इस परिणाम ने लोगों के साथ-साथ कंपनी को भी राहत दी है। कंपनी की ओर से बुधवार को कहा गया है कि पहले चरण के क्लीनिकल ट्रायल में वैक्सीन ने शरीर में एंटीबॉडी बनाई है और इस दौरान कोई प्रतिकूल प्रभाव देखने को नहीं मिला है।

 

कंपनी ने कहा कि प्रथम चरण के टीकाकरण के बाद कोई गंभीर परेशानी नहीं हुई और जो थीं वो दवा के बिना तेजी से ठीक हो गईं। इंजेक्शन जहां लगाया गया, उस जगह पर उठा दर्द भी खुद ब खुद ही ठीक हो गया। उल्लेखनीय है कि कोवैक्सीन उन तीन वैक्सीन में शामिल है जिनके आपातकालीन इस्तेमाल के लिए सरकार के पास आवेदन किया गया है।

 

भारत बायोटेक की संयुक्त निदेशक सुचित्रा इला ने बीते दिनों उम्मीद जताई थी कि सुरक्षा और क्षमता के आंकड़ों के साथ कोवैक्सीन अगले साल की पहली तिमाही में उपलब्ध हो जाएगी। उन्होंने कहा था कि वैक्सीन को साल 2021 की पहली तिमाही में भारत सरकार की टीककरण की चरणबद्ध योजना के अनुसार पहली कैटेगरी दिए जाने की उम्मीद है।

 

Related Articles

Back to top button