रायपुर में आज 135 मरीज़ सहित छत्तीसगढ़ मिले 1423 नए मरीज़, 15 संक्रमितों की मौत

रायपुर।प्रदेश में आज 1423 कोरोना मरीजों की पहचान हुई। 15 लोगों की मौत की खबर है। बस्तर डिवीजन की बात करें तो वहां इस समय ज्यादा खतरनाक स्थिति में कांकेर है। आज कांकेर में 72 मरीज मिले। प्रदेश में इस समय कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 19 हजार 589 है।
आज दुर्ग में 128, राजनांदगांव में 99, बालोद में 85, बेमेतरा में 41, कवर्धा में 21, रायपुर में 135, धमतरी में 52, बलौदाबाजार में 42, महासमुन्द में 61, गरियाबंद में 16, बिलासपुर में 92, रायगढ़ में 102, कोरबा में 104, जांजगीर चाम्पा में 113, मुंगेली में 16, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 9, सरगुजा में 42, कोरिया में 27, सूरजपुर में 37, बलरामपुर में 14, जशपुर में 21, बस्तर में 21, कोंडागांव में 37, दंतेवाड़ा में 9, सुकमा में 6, कांकेर में 72, नारायणपुर में 6, बीजापुर में 10 एवं अन्य राज्य से 5 मरीज मिले।



