दलदली में आदिवासी समाज के भवन के सामने होगा कांक्रीटीकरण 

 

समाज के लोगों की मांग पर संसदीय सचिव ने की डेढ़ लाख देने की घोषणा

महासमुंद। आदिवासी ध्रुव गोंड समाज परिक्षेत्र खल्लारी ब महासमुन्द के पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से मुलाकात कर दलदली में सामाजिक भवन के सामने कांक्रीटीकरण की मांग की। जिस पर संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने डेढ़ लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की।

आदिवासी ध्रुव गोंड समाज परिक्षेत्र खल्लारी ब महासमुन्द के पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने बताया कि ग्राम पंचायत उमरदा के ग्राम दलदली में आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज का सामुदायिक भवन है। जिसमें सामने विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। भवन के सामने कांक्रीटीकरण नहीं होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खासकर बरसात के दिनों में जगह कीचड़ से सराबोर हो जाता है। लिहाजा यहां कांक्रीटीकरण की आवश्यकता है। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने डेढ़ लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की। राशि की घोषणा पर समाज के राजकुमार नेताम, शिवकुमार सोरी, महासिंग नेताम, पुष्पेंद्र सिंह, टीकम सिंह कुंजाम, राजकुमार नेताम, श्यामकुमार, मोहन नेताम, रामनारायण सोरी, नीलकमल ध्रुव, अरूण नेताम, पीलासिंग, ढेलूराम कुंजाम, दाउलाल, गिरधारी मरकाम, प्रहलाद नेताम, प्रेमसिंह नेताम, जगदीश नेताम, प्रवीण कुंजाम, हेमसिंह मरकाम, कमलनारायण ध्रुव, श्यामलाल ध्रुव आदि ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है।

 

Related Articles

Back to top button