जनता के जो जनप्रतिनिधि हमारे बच्चों का ध्यान नही रख सकते वे जनता का ध्यान क्या रखेंगे – नवनीत चांद

 

 

 

 

 

अव्यवस्था की खबर पर रात को बस्तर संभागीय खेल मैं आए बच्चों के बीच पहुंची मुक्तिमोर्चा एवं जनता कांग्रेस

बस्तर संभागीय खेल कार्यक्रम का आयोजन कर बच्चों के लिए बुनियादी व्यवस्था करने में घोर लापरवाही का सामने आना यहां के कुम्भकर्णी नींद में सोने वाले जनता के चुने जनप्रतिनिधियों ,प्रभारी मंत्री के साथ यहां के जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों के लिए शर्मनाक है ।

 

बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नवनीत चांद ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में खेल के लिए आए बच्चों को लेकर सामने आई लापरवाही एवं अव्यवस्था पर उक्त बातें कही है। श्री नवनीत चांद देर रात बच्चों के बीच पहुंचे और बच्चों की समस्या सुनने के साथ व्यवस्था का जायजा लिया भी लिया। स्तरहीन नाश्ता ठीक से भोजन की व्यवस्था भी नहीं होने के लिए जिम्मेदार प्रशासन के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आड़े हाथों लेते हुए श्री नवनीत ने कहा है कि खेल में आये बच्चों के लिए स्तरहीन नाश्ता के साथ भरपेट भोजन की व्यवस्था भी नही कर पाने जैसी अव्यवस्था को क्या माफ करने योग्य माना जाए।? उन्होंने कहा कि यह केवल निंदनीय नहीं बल्कि विचार योग्य है आश्चर्य है कि जनता के चुने जनप्रतिनिधि विधायक प्रभारी मंत्री के रहते यह सब होता है और किसी के कानों में जूं तक नहीं रेंगता यह समय जनता के जागने का है जो हमारे बच्चों का ध्यान नही रख सकते वे जनता का ध्यान क्या रखेंगे उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधियों के हाथ क्या भविष्य सौंपा जा सकता है?

रात्रि में मौके पर खेल के लिए आये बच्चों के बीच पहुंचने वालों में ..किशन सरकार,संतोष सिंह…….मौजूद रहे।

 

 

.

Related Articles

Back to top button