मुक्ति मोर्चा व जनता कांग्रेस जे के नेता नवनीत चांद के नेतृव में लोहड़ीगुडा ब्लॉक के मांदर ग्राम पंचायत के निवासियों ने जिला सी ई ओ को ज्ञापन सौंप,शुद्ध पेयजल व मूलभूत सुविधाओ का मांगा,मौलिक अधिकार – भरत कश्यप

 

अमृत जल मिशन ,15वित्त, जैसी अनेकों योजनाओं से जनता को राहत पहुंचने के क्षेत्रीय विधायक, सांसद,विभागीय जिमेदार अधिकारियों के दावे,मात्र जिला व ब्लॉक मुख्यालय में लगे होडिंग तक सीमित,वादा खिलाफी का माकूल समय देगी जनता जवाब -नवनीत चांद

 

जगदलपुर/लोहण्डीगुड़ा:-बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा मुख्य संयोजकव व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ “जे” बस्तर जिलाध्यक्ष नवनीत चांद के नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष भरत कश्यप के अध्यक्षता में जिला बस्तर मुख्य कार्यपालन अधिकारी से मुलाकात कर लोहण्डीगुड़ा ब्लाक के ग्राम पंचायत मांदर सवकार पारा में नया बोरखनन एवं सीसीसड़क बनवाने की मांग रखी, पारावासियो को नल, हेण्डपंप की सुविधा ना होने के कारण आज भी कुआँ के अशुद्ध पानी पिने में मजबूर हैं, मुख्य सड़क को जोड़ने के लिए सड़क की सुविधा नहीं है, बरसात के दिनों में आने जाने की भारी दिक्कत होती। बारिश के वक्त नाला का पानी से घरों तक डुबाता हैं, ग्रामवासियों ने कहा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि से हर वर्ष लिखित शिकायत बाद भी क्षेत्र के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों व अधिकारीयों ध्यान ना देने का आरोप लगाया, नवनीत चांद ने कहा देश आजादी का 75वा अमृत महोत्सव बनाया जा रहा है, एक तरफ ग्रामीण अशुद्ध पानी पिने में मजबूर हैं, और क्षेत्र के विधायक, सांसद सिर्फ झूठा वादा करके व्यस्त है, गांव के जमीनी स्तर पर शून्य है। इनके मांगों को लेकर आज बस्तर जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी से मुलाकात चर्चा कर जल्द ही समाधान की रखी मांग,ग्रामवासियों की मांगे अगर समय उपरांत समाधान नहीं होती है तो ब्लॉक एवं जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया जायेगा,इस दौरान जिलाध्यक्ष भरत कश्यप, दिलीप पटेल, मिथलेश पटेल,टीकाराम पटेल ,मुरहा पटेल जालम पटेल ,डूपक पटेल,टिकेश पटेल,जयराम पटेल , केवल पटेल, अनील पटेल, बुल्कू पटेल जज जयवती पटेल, संती पटेल, सुपति पटेल, नेमे पटेल पीली बाई पटेल, सतवती पटेल, सोनमती पटेल सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button