जगदलपुर के वार्डों में बुनियादी सुविधाओं की कमी के लिए विधायक, निगम के साथ जिम्मेदार पार्षद जिम्मेदार है पर जनता अब सबक सिखाने जाग गई है-नवनीत चांद

आवाज उठाओ समस्या भगाओ अभियान को लेकर मदन मोहन मालवीय एवं मदर टेरेसा दोनों वार्डो का मुक्ति मोर्चा जनता कांग्रेस ने किया एक साथ दौरा भारी संख्या में जुटे वार्ड वासी

 

जगदलपुर ।आवाज उठाओ समस्या भगाओ अभियान को जगदलपुर निगम क्षेत्र में भारी सफलता मिल रही है वार्ड -वार्ड लोग अब वार्ड में विकास व अपनी भूमिका और समस्याओं को लेकर जागरूक हो रही है और अपनी बातों को खुलकर कह रही है। लगातार निगम क्षेत्र के वार्ड में दौरा कर रही आवाज उठाओ समस्या भगाओ अभियान को लेकर मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस ने कल मदन मोहन मालवीय वार्ड का दौरा किया जहां वार्डवासियों में उनके स्वागत एवं अपनी बातों को रखने जबरदस्त उत्साह एवं जागरूकता देखने को सामने आई है।

वार्ड मदन मोहन मालवीय वार्ड में वार्डवासियों ने नवनीत चांद के नेतृत्व पहुंचे मुक्तिमोर्चा व जनता कांग्रेस को अपनी समस्याएं बताई आवास,निवास पेंशन रोजगार जैसे जरूरत पर बात की वार्ड में साफ सफाई को लेकर निगम के उदासीनता पर भी बातें हुईं इसी तरह वार्ड मदर टेरेसा वार्ड में भी आवाज उठाओ समस्या भगाओ को लेकर पहुंची मुक्तिमोर्चा एवं जनता कांग्रेस के सामने वार्ड वासियों ने अपनी बातें सामने रखी वार्ड में सफाई व्यवस्था, रोशनी को लेकर अव्यवस्था के साथ आवास,निवास पेंसन को लेकर लोगो की शिकायत सामने आई ।

वार्ड वार्ड में लोगो के उत्साह को लेकर आभार जताते हुए नवनीत चांद ने कहा कि वार्डो में बुनियादी सुविधाओं की कमी के लिए विधायक,वार्ड के पार्षद निगम की उदासीनता जिम्मेदार है पर जनता अब जाग गई और सब समझतीं है । उन्होंने कहा कि जगदलपुर के साथ बस्तर की जनता के लिए वे हर स्तर पर लड़ाई करेंगे।

Related Articles

Back to top button