कड़कड़ाती ठंड में भी “आवाज उठाओ समस्या भगाओ “अभियान को लेकर सन्तोषी नगर वार्ड में उत्साह के साथ बड़ी संख्या में जुटे वार्डवासी

नवनीत चांद के नेतृत्व में मुक्तिमोर्चा व जनता कांग्रेस के सामने वार्ड के लोगो ने रखी अपनी समस्या ,खुलकर कही अपनी बात
जगदलपुर ।बस्तर के युवा नेता एवं जनता के बीच बेहद सक्रिय बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के मुख्य संयोजक मोर्चा के साथ जनता कांग्रेस जे के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ कड़कड़ाती ठंड में भी इन दिनों लगातार जगदलपुर के वार्डों का दौरा कर वार्डवासियों के बीच पहुंच कर उनसे संवाद कर रहे है एवं वार्ड के विकास व व्याप्त समस्याओं से रूबरू हो रहें है। आवाज उठाओ समस्या भगाओ अभियान के तहत नवनीत चांद के नेतृत्व में मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस जे के इस पहल को वार्ड वार्ड में आम लोगों का भरपूर समर्थन भी मिल रहा है। श्री नवनीत उक्त अभियान को लेकर जिस वार्ड में भी पहुंच रहे सभी वर्ग के लोग कड़कड़ाती ठंड के बावजूद भारी संख्या में उत्साह से एकजुट हो रहे है और अपनी बांतों को मुक्तिमोर्चा एवं जनता कांग्रेस नेता नवनीत के सामने मुक्तभाव से कह रहे हैं।
29 नवम्बर को मोर्चा व जनता कांग्रेस जे पार्टी संतोषी वार्ड पहुँची जहाँ वार्ड के लोगों ने उत्साह एवं हर्ष के साथ नवनीत चांद एवं अन्यों का वार्ड में भव्य स्वागत किया। जहाँ नवनीत ने लोगो से मिलकर उनका हाल चाल जाना व वार्ड के समस्याओं को भी जाना लोगो ने खुलकर वार्ड के बुनियादी समस्याओं के साथ निवास,पट्टा,पैंशन,रोजगार ,स्वास्थ्य आदि विषयों परअपनी बात मोर्चा के सामने रखी उन्होंने बताया कि समस्याओं के लिए जनप्रतिनिधियों का चक्कर काटना पड़ता है।नवनीत चांद ने इस दौरान कहा कि चुनाव ओर सत्ता के इतने दिनों बाद भी जब जमीनी जरूरत और विकास की बात होती है जनप्रतिनिधियों को वार्ड की याद नहीं आती यह उदासीनता और विडंबना नही तो और क्या है?इस दौरान बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस जे के पाधिकारियो में ओम मरकाम,धनशिंग बघेल,लखन सिंह ठाकुर,किशन सरकार,राजू महंत,विवेक पांडे आदि उपस्थित थे।



