भारत जोड़ो यात्रा का आज विश्राम विश्राम

भोपाल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज मध्यप्रदेश के उज्जैन में विश्राम होगा।
पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार यात्रा कल उज्जैन से आगर-मालवा जिले की ओर प्रस्थान करेगी।
इसके पहले कल श्री गांधी ने उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के बाद एक जनसभा को संबोधित किया।
श्री गांधी की यात्रा आगामी चार दिसंबर को राजस्थान के झालावाड़ जिले में प्रवेश करेगी।



