बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस जे के जाबांज पदाधिकारियों ने चावल माफियाओं की तस्करी को किया उजागर

 

,गरीबों के अधिकार के पी डी एस चावल से भरा पिकप पकड़, खाद्य विभाग को किया सुपुर्द -नवनीत चांद

 

मुक्ति मोर्चा के संयोजक ने कहा- फूड कार्यालय के अधिकारियों की संलिप्तता व संरक्षता में पी डी एस चावल माफियाओं का राजगढ़ बना बस्तर

 

 

जगदलपुर।बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के बस्तर जिला अध्यक्ष नवनीत चांद के नेतृत्व एवं जगदलपुर ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष अजय बघेल, शहर मंडल अध्यक्ष किशन सरकार, सोशल मीडिया प्रभारी ओम मरकाम और शहर मंडल सचिव विवेक पांडे की संयुक्त अध्यक्षता में गरीबों के अधिकार के प्रति जागरूकता के चलते,गीदम रोड से राशन माफियाओं द्वारा 100बोरा पी डी एस चावल के तस्करी कर ले जा रहे पिकप को पकड़ , खाद्य विभाग को सुपुर्द कर चावल का सैंपल नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से चेक करवा100 बोरी जप्त कराया गया, खाद्य निरीक्षक के जांच के उपरांत अवैध पीडीएस चावल परिवहन कर्ता ने अपने कथन में एक महिला खाद्य निरीक्षक का नंबर बता संरक्षण मिलने की बात बताया और यह अवैध परिवहन लगातार गीदम से जगदलपुर के संजय मार्केट के समीप स्थित कुछ व्यापारियों के यहां लगातार छोड़ने की बात भी कबूली है। उक्त संपूर्ण घटना पर बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के बस्तर जिला अध्यक्ष नवनीत चांद ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि, विगत दिनों पूर्व आसना में अवैध पीडीएस चावल के परिवहन से लगा हुआ ट्रक पकड़े जाने के पश्चात राशन माफियाओं के बीच बातचीत के कुछ ऑडियो में फूड कार्यालय के कुछ अधिकारियों के संरक्षण प्राप्त होने की बात सोशल मीडिया में वायरल होने के पश्चात बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के पदाधिकारियों के द्वारा बस्तर संभाग के आयुक्त एवं बस्तर जिला कलेक्टर से संबंधित सभी मामलों के विरुद्ध शिकायत पत्र सौप राशन माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही एवं उनको संरक्षण दे रहे फूड कार्यालय के कुछ अधिकारियों की संलिप्तता की निष्पक्ष जांच करने की मांग रखी गई थी। जिस पर विगत दिनों बस्तर कमिश्नर के द्वारा बस्तर जिला कलेक्टर को पत्र लिख संबंधित मामले की जांच करने का निर्देश दिया गया था। इसके पश्चात भी राशन माफियाओं के हौसले पस्त नहीं हुए ,इसका उदाहरण है। गीदम रोड में गरीबों के हक के पीडीएस चावल से लगा हुआ यह पिकप , संचालक के कथन के अनुसार फूड कार्यालय कि संरक्षण की बात का सामने आना ,इस बात का प्रमाण है। कि राज्य सरकार की उदासीनता क्षेत्रीय विधायक की उदासीनता एवं जिला प्रशासन की कसावट की कमी का पूरा फायदा बस्तर जिले में व्याप्त अवैध पीडीएस चावल की तस्करी करने वाले व्यापारियों को मिल रहा है ।यह कहना गलत नहीं है। कि ,सरकार के संरक्षण में गरीबों को उनके चावल के हक से वंचित किया जा रहा है। यही कारण है। की आसना में पकड़े गए अवैध चावल के मामले में अब तक गाड़ी संचालक वह इस धंधे से जुड़े हुए मालिकों के विरुद्ध f.i.r. की कार्यवाही नही की गई है।बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे जिला प्रशासन व संभागीय प्रशासन से यह अपील करता है।कि, मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के अंतर्गत गरीबों के अधिकार के पीडीएस चावल अवैध तस्करी पर तत्काल रोक लगाते हुए, संबंधित दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें एवं इस बात की जांच कर इस कृत्य को संरक्षण देने वालो का नाम भी उजागर करें ,कि आखिर फूड कार्यालय के किन अधिकारियों की संलिप्तता एवं संरक्षण के कारण बस्तर जिला राशन माफियाओं के व्यापार का गढ़ बन रहा है। यदि समय उपरांत या कार्रवाई नहीं की जाती है। तो ,कलेक्ट्रेट ऑफिस के बाहर ,बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता राशन चावल हितग्राहियों के साथ धरने में बैठेंगे, इस दौरान बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के पदाधिकारियों के रूप में अजय बघेल, किशन सरकार ,विवेक पांडे ओम मरकाम कुंदन पाटील डेनिश राज एवं खाद्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button