फैक्ट्री मालिक की मनमानी सिक्यूरिटी इंचार्ज गम्भीर घायल,शिकायत

 

रायपुर। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी चंदू तांडी प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि नियमों के विरुद्ध फैक्ट्री चलाते हुए उद्योग पति एवं फैक्ट्री मालिक की मनमानी कर रहे।

उन्होंने इस विषय में उरला फैक्ट्री में काम के दौरान मजदूर सिक्युरिटी इंचार्ज राजेश कुमार तिवारी को गंभीर घायल के मामले को सामने रखा। जारी बयान में उन्होंने कहा है – चोट इतनी गंभीर थी की सीने की 7 हड्डियां फ्रैक्चर कमर की हड्डी फैक्चर एवं पैर के सिंगल भी बुरी तरह से जख्मी हो गए चोट गंभीर थी फिर भी फैक्ट्री द्वारा किसी भी तरह का एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराया गया । जख्मी होने के बावजूद भी राजेश तिवारी ने अपने परिजन को फोन करके पूरी जानकारी दी जिस पर तत्काल परिवार के सदस्य पहुंचकर अपनी गाड़ी में बैठा कर चिकित्सा केंद्र बिरगांव व्यास तालाब मां शारदा हॉस्पिटल में परिजनों ने भर्ती कराया गया।
विज्ञप्ति अनुसार दिनांक 9 नवंबर 2022 को इसके पश्चात राजेश कुमार की धर्मपत्नी प्रियंका तिवारी ने कंपनी के मालिक मैनेजर ठेकेदार से संपर्क करना चाहा जिस पर किसी भी तरह की मदद करने से इंकार कर दिया ।
वहीं पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए इस विषय मे एसपी कलेक्टर एवं प्रशासन से मदद मांगने की लगाया गया है।

Related Articles

Back to top button