छत्तीसगढ़ में बनेगी भाजपा की परमानेंट सरकार -ओम माथुर

छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी बनाए गए ओम माथुर अपने पहले दौरे पर सोमवार को रायपुर पहुंचे हैं। इस दौरान रायपुर एयरपोर्ट पर उनका भाजपा अध्यक्ष अरुण साव सहित अन्य नेताओं ने स्वागत किया। नई दिल्ली से रायपुर तक ओम माथुर के साथ शहर दक्षिण के विधायक बृहमोहन भी आए। बताया जा रहा है कि भानुप्रातपपुर उपचुनाव में उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम मामले में भी वह फीडबैक लेंगे।

रायपुर एयरपोर्ट पर ओम माथुर ने कहा कि, मैं छत्तीसगढ़ की धरती  और जनता को प्रणाम करता हूं। कहा कि, छत्तीसगढ़ में आने वाले चुनाव को लेकर हम कोई चुनौती नहीं मानते। साल 2016 में उत्तर प्रदेश के चुनाव में हमने ऐसी छोटी-मोटी चुनौतियां बहुत देखी हैं। आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार फिर से आएगी। मूल मंत्र पर ओम माथुर ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि समय-समय पर आपको जानकारी मिलती रहेगी।

 

भाजपा प्रभारी ओम माथुर एयरपोर्ट से सीधे प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचे हैं। यहां पर स्थानीय नेताओं के साथ उनकी बैठकों का दौर चलेगा। वहीं भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम के विरुद्ध बने माहौल के बारे में विस्तार से जानकारी लेंगे। इससे पहले ओम माथुर ने प्रदेश की विभूतियों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया और उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए

दूसरी ओर भाजपा ने ब्रह्मानंद  नेताम को फंसाने और साजिश का आरोप लगाया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के मोहन मरकाम के द्वारा ब्रह्मानंद नेताम पर लगाए संगीन आरोप के बाद पार्टी के दो दिग्गज तत्काल दिल्ली पूरे कागज लेकर रवाना हो गए थे। वहां भी उन्होंने भाजपा संगठन को पूरी जानकारी दी है। फिलहाल इस मामले में आगे क्या तय होगा, ये बैठक के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button