तमिलनाडु के बल्लेबाज जगदीशन ने रचा इतिहास

विजय हजारे ट्रॉफी में तमिलनाडु के बल्लेबाज नारायण जगदीशन ने इतिहास रच दिया है. दरअसल, जगदीशन ने लिस्ट ए क्रिकेट में दिग्गज क्रिकेटरों को पछाड़ते हुए एक सीजन में लगातार पांचवा शतक जड़ दिया. एन जगदीशन दुनियाभर के लिस्ट ए क्रिकेट के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले विराट कोहली, पृथ्वी शॉ, गायकवाड़ जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है. जगदीशन ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ मैच में 277 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर कई वर्ल्ड रिकॉर्ड को धराशाई कर दिया.
जगदीशन ने तोड़ा दिग्गजों का रिकॉर्ड
एन जगदीशन ने एक सीजन में लगातार पांचवा शतक जड़ने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. जगदीशन ने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. कोहली ने साल 2008-09 के सीजन में चार शतक लगाया था. उनके अलावा पृथ्वी शॉ, रुतुराज गायकवाड़ और देवदत्त पडिक्कल भी एक सीजन में चार-चार शतक लगा चुके हैं. जगदीशन ने इन सभी बल्लेबाजों को पीछे छोड़ते हुए एक सीजन में पांचवां शतक अपने नाम कर लिया है. जगदीशन इस शतक के साथ ही दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं. जिन्होंने लिस्ट ए के मैचों में पांच लगातार शतकीय पारी खेली है. जगदीशन से पहले लिस्ट क्रिकेट में कुमार संगाकारा, देवदत्त पड्डिकल और एलवीरो पीटरसन ने लगातार चार-चार शतक जड़ा था.



