भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम पर नाबालिग से रेप का आरोप, कांग्रेस ने दिखाई FIR की कॉपी

छत्तीसगढ़ में कांकेर के भानुप्रतापपुर उप चुनाव की तारीख नजदीक आते-आते आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। एनएसयूआई महासचिव के दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद भाजपा के निशाने पर आई कांग्रेस ने पलटवार किया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भाजपा उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम पर नाबालिग से गैंगरेप और देह व्यापार में धकेलने का आरोप लगाया है। इसके लिए उन्होंने सबूत के तौर पर FIR की कॉपी भी मीडिया के सामने रखी है। हालांकि ब्रह्मानंद नेताम ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है।