रायपुर: अंतरराज्यीय ट्रक चोर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी की 20 ट्रक के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। धोकाधड़ी कर ट्रक बेचने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश राजधानी पुलिस ने किया है। आरोपियों के कब्जे से 20 ट्रक भी (कीमत 5 करोड़) बरामद किया गया है। शातिर आरोपी लीज पर लिए ट्रक या फिर चोरी किये गए ट्रकों की डेंटिंग पेंटिग और परिवहन विभाग के कर्मचारियों से फर्जी दस्तावेज तैयार कर इन ट्रकों को रायपुर सहित कई अन्य राज्यों में बेच दिया करते थे। पुलिस ने गिरोह के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी बिहार, रायपुर, दुर्ग, महासमुंद के रहने वाले है।

 

जानकारी के मुताबिक, खमतराई थाना क्षेत्र में उत्तरप्रदेश मऊ निवासी अनुज कुमार सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में पीड़ित ने बताया कि वह ट्रांसपोर्टिंग का व्यवसाय करता है और 15 अक्टूबर को पटना बिहार निवासी ट्रांसपोर्टर नागेन्द्र कुमार सिन्हा द्वारा उसके ट्रक को 80,000 रूपये प्रतिमाह किराया पर लिया था। इसी दौरान 14 नवंबर को शाम 5.38 बजे किसी शेख मकसूद निवासी बिलासपुर का फोन आया। उसने फोन पर उसके ट्रक वाहन के संबंध में पूछा और बताया कि उसके ट्रक को ट्रांसपोर्टर एनके सिन्हा द्वारा परिचालन करना बताया गया। शेख मकसूद द्वारा प्रार्थी को बताया गया कि भनपुरी स्थित यार्ड मालिक उपेन्द्र शर्मा उसके ट्रक को बेचने आया है। शेख मकसूद द्वारा वाहन के दस्तावेज मांगने पर यार्ड मालिक उपेन्द्र शर्मा आनाकानी कर रहा है।

 

इस बात की सूचना मिलते ही ट्रक मालिक पीड़ित अनुज कुमार सिंह 16 नवंबर को रायपुर आया और भनपुरी स्थित उपेन्द्र शर्मा के यार्ड जाकर देखा तो प्रार्थी के वाहन टाटा मोटर्स क्रमांक यूपी 54 टी 9806 का डेंटिंग पेटिंग किया अजा रहा है। पीड़ित ने देखा उसके वाहन का डाला को काटकर लगभग आधा कर दिया गया और नंबर प्लेट भी बदल दिया गया।

 

ट्रक मालिक द्वारा अपने वाहन के संबंध मे यार्ड मालिक उपेन्द्र शर्मा से पूछताछ की तो यार्ड मालिक उपेन्द्र शर्मा ने ट्रक को गाड़ी को अशोक अग्रवाल, सुब्बू काजी उर्फ सोनू खान से खरीदना बताया। इस बात की जानकारी मिलने के बाद ट्रक मालिक ने अनुज कुमार सिंह, ट्रांसपोर्टर नागेन्द्र कुमार सिन्हा, भनपुरी स्थित यार्ड मालिक उपेन्द्र शर्मा, अशोक अग्रवाल, सुब्बू काजी उर्फ सोनू खान द्वारा षडयंत्र कर कूटरचित कर प्रार्थी के साथ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कराया। थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 988/22 धारा 406, 420, 467, 468, 471, 120बी भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

 

इधर एस मामले को एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने गंभीरता से लिया और ASP अभिषेक माहेश्वरी, खमतराई थाना प्रभारी सोनल ग्वाला को आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button