बायफ्रेंड नुपर शिखरे से आमिर खान की बेटी इरा ने की सगाई ,तैयारी अब है शादी की

आमिर खान की बेटी आइरा खान ने इसी साल सितंबर महीने में बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे संग सगाई की थी। अब मुंबई में आइरा और नुपुर की इंगेजमेंट पार्टी हुई, जिसमें आमिर की एक्स बीवियां रीना दत्ता और किरण राव शरीक हुईं। पार्टी में बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने भी चार चांद लगाए। सिल्वर स्क्रीन से गायब एक्टर इमरान खान भी डैशिंग लुक में नजर आए। आइरा और नुपुर की सगाई की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

आमिर खान की बेटी आइरा खान ने मुंबई में इंगेजमेंट पार्टी (Ira Khan Aamir Khan Daughter) होस्ट की, जिसमें पूरा परिवार शामिल हुए। आइरा ने रेड कलर का गाउन पहना और मंगेतर नुपुर शिखरे की बांहों में बांहें डालकर मीडिया से रूबरू हुईं। पार्टी में आमिर खान, उनके भांजे इमरान खान, कजिन मंसूर खान भी शामिल हुए। आमिर की एक्स वाइव्स रीना दत्ता और किरण राव ने भी एक्स हसबैंड की मां जीनत हुसैन के साथ शिरकत की।

 

Aamir Khan का लुक इन दिनों काफी बदला-बदला नजर आ रहा है। वो बेटी आइरा की सगाई में कुर्ता और धोती पहने नजर आए। उन्होंने कजिन मंसूर खान के साथ पपाराजी के सामने पोज दिया। अपनी बेटी और दामाद के इस फंक्शन को लेकर वो बहुत खुश नजर आए। इमरान खान ने भी इवेंट में शिरकत की, जिन्होंने ‘जाने तू या जाने ना’ मूवी से धमाल मचा दिया था, लेकिन अब फिल्म इंडस्ट्री की चकाचौंध से दूर हैं।

 

इतने लंबे समय तक कैमरे से दूर रहने के बावजूद इमरान खान पपाराजी के सामने पोज देते समय बिल्कुल भी झिझके नहीं। वो सूट-बूट में बहुत हैंडसम दिखे। वेन्यु पर जाने से पहले उन्होंने थम्सअप का साइन भी दिखाया। पार्टी में उनको बहुत सारी हस्तियों और फैमिली मेंबर्स ने भी ज्वॉइन किया। आइरा खान की मां और आमिर खान की एक्स वाइफ रीना दत्ता भी पार्टी में नजर आईं। रीना का एक बेटा भी है, जिनका नाम जुनैद खान है।

 

आइरा खान और नुपुर शिखरे पिछले 2 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे संग खूब फोटोज भी शेयर करते हैं, जिसकी वजह से कई बार आइरा को बुरा-भला भी सुनने को मिलता है।

 

Related Articles

Back to top button