मजदूरों के लंबी उम्र के लिए हुआ महामृत्युंजय मंत्र का जाप

रायपुर। छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी चंदू तांडी
के द्वारा छत्तीसगढ़ की सुख समृद्धि उन्नति एवं लगातार मजदूरों के साथ दुर्घटना मृत्यु रोकथाम के लिए सवा लाख महामृत्युंजय जाप रूद्र अभिषेक 11 जजमान पंडितों के कर कमलों से किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ की पावनधरा मे उनत्ति समृद्धि के लिए मजदूरों के हक़ के लिए ओधोगिक छेत्रो मे आये दिन हो रहे मजदूरों की समस्याओ से रूबरू होने वाले रास्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इटंक के प्रदेश प्रभारी श्री चंदू तंडी जी द्वारा दिनाक 14 नवम्बर से 20 नवम्बर तक भव्य आयोजन किया जा रहा है व्यपारी भाइयो के फैक्टरी मे सुख समृद्धि उनत्ति के लिए होने जा रहे महा जाप का आयोजन बड़े जोर शोर से किया जा रहा है।



