मुक्ति मोर्चा व जोगी कांग्रेस के नेता नवनीत चांद के नेतृव में “आवाज उठाओ,समस्या भगाओ अभियान पहुंचा जगदलपुर शहर के बालाजी वार्ड ,जनता से संवाद स्थापित कर ,वार्ड की समस्याय से हुए रूबरू -अंकिता गुरुदत्ता


वार्डो में कचरों का ढेर, मौर आश, मोर आवास से वंचित ,वार्ड की जनता लंबे वर्षो से किराए में रहने को मजबूर,मूलभूत सुविधाओं की कमी,वृद्धा पेंशन से वंचित बुजुर्ग से चुनावी वादे से मुकर, स्थानीय विधायक,निगम सरकार ,विभागीय जिमेदार,जनता के दीपोत्सव जैसे कार्यक्रम के बहाने अपनी राजनीति चमका,मूल मुद्दो से जनता का ध्यान भटकाने में व्यस्त -नवनीत चांद*
बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के बस्तर जिला अध्यक्ष नवनीत चांद के नेतृत्व में एवं मुक्ति मोर्चा व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के शहर पूर्व कोषाध्यक्ष पूजा गुरु दत्ता, अजीत जोगी युवा मोर्चा संभागीय अध्यक्ष संतोष सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में मुक्ति मोर्चा व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के द्वारा संचालित अभियान आवाज उठाओ समस्या भगाओ के माध्यम से जगदलपुर शहर के बालाजी वार्ड में बैठक कर समस्याओं को जानने हेतु वार्ड सम्माननीय निवासियों से संवाद स्थापित किया गया, इस दौरान बालाजी वार्ड के सम्मानीय निवासियों ने बताया कि, वार्ड में कचरे का ढेर लगातार बढ़ रहा है ।मूलभूत सुविधाओं की कमी के तरफ नगर सरकार ,स्थानीय विधायक और जिम्मेदार निगम के आला अधिकारियों का ध्यान, लगातार ध्यानाकर्षण करवाने के पश्चात भी नहीं दिखाई दे रहा है। वर्षों से वार्ड में किराए के मकान में रह रहे किरायेदारों को राज्य सरकार की योजना मोर आश, मोर आवास का लाभ से वंचित रखा जा रहा है। तो वहीं वार्ड के सम्मानीय बुजुर्गों को वृद्धा पेंशन से भी वंचित होना पड़ रहा है ।महिला स्व सहायता समूह वार्ड में नाम के लिए रजिस्टर किए गए हैं ।परंतु बेरोजगार महिलाओं को रोजगार के नाम पर, आज पर्यंत तक किसी भी प्रकार का रोजगार उपलब्ध कराने में निगम सरकार असफल रही है उक्त सभी वार्ड निवासियों की बात एवं उनकी समस्याओं को सुनकर बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के बस्तर जिला अध्यक्ष नवनीत चांदनी स्थानीय विधायक निगम सरकार के जनप्रतिनिधियों एवं निगम के जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों की कार्यशैली ऊपर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि, विधानसभा के चुनाव नगर निगम के चुनाव के दौरान शहर की जनता से कई चुनावी वादे के तौर पर स्वच्छ शहर, मूलभूत सुविधाओं की बढ़ोतरी, बुजुर्गों को पेंशन, महिलाओं युवाओं को स्वरोजगार के साधन एवं नजूल जमीन पर वर्षो से काबिज को उनकी जमीन का मालिक बनाने का वादा सरकार के द्वारा किया गया था ।वही प्रॉपर्टी टैक्स में कमी लाने की बात निगम सरकार के घोषणा पत्र में किए गए थे। परंतु आज परियंत तक सरकार के 4 वर्ष एवं निगम सरकार के 3 वर्ष भी जाने के पश्चात भी जनता से किए गए वादे पूरे नहीं किए जा रहे हैं। बल्कि स्थानीय विधायक एवं निगम सरकार में भाजपा व कांग्रेस के जनप्रतिनिधि शहर की जनता से वादाखिलाफी कर, और भी महत्वपूर्ण तालाबों के जीर्णोद्धार सौंदर्य करण की जिम्मेदारी से विमुख हो मात्र दलपत सागर में लगातार ध्यान आकर्षित कर जनता की जागरूकता से तैयार किए गए दीपोत्सव कार्यक्रम में अपनी राजनीति चमकाने में व्यस्त नजर आ रहे हैं।तो वहीं दूसरी तरफ शहर में अक्षरों का ढेर धूल की उड़ान बढ़ती जा रही है। जिससे शहर के नागरिकों को अनेकों बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। तो वही बालाजी वार्ड शहर के मध्य में स्थित होने के पश्चात भी लगातार विकास से वंचित किया जा रहा है ।ऐसी घटनाओं को लेकर अब वक्त आ गया है ।कि समस्त शहर की जनता आवाज उठाएं और समस्या भगाए अभियान का हिस्सा बने इसी तारतम्य में बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे का या अभियान शहर के विभिन्न वार्डों में संचालित किया जा रहा है। एवं वार्ड की जनता की प्रमुख समस्याओं को लेकर क्षेत्र के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय जिम्मेदारों के समक्ष समस्यायों के समाधान हेतु आंदोलन किया जाएगा।इस दौरान बैठक में अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के पदाधिकारियों के रूप में संतोष सिंह, अंकिता गुरूदत्ता ,कुंदन पाटील, डेनिश राज, किशन सरकार ,अजय बघेल ,बाबा जमील,धीरज जानी ,शोभा गंगोत्रे एवं बालाजी वार्ड के सम्माननीय निवासी उपस्थित थे।



