कांग्रेस नेता के घर के बाहर खड़ी कार में बदमाशों ने लगाई आग! कार जलकर हुआ ख़ाक

अंबिकापुर में बीती रात असामाजिक तत्वों ने कांग्रेस नेता के घर के बाहर खड़ी होंडा सिटी कार को आग के हवाले कर दिया। आगजनी में कार जलकर पूरी तरह खाक हो गई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़े गए तीन आरोपी
एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा चोपड़ापारा स्थित घर के बाहर कार में आग लगा दी गई थी। वहां सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद आज शाम तीन आरोपियों दीपक लकड़ा निवासी गंगापुर, सरजू केरकेट्टा निवासी बिलासपुर चौक एवं राहुल तिर्की दर्रीपारा को गिरफ्तार कर घटना के संबंध में पूछताछ की गई। आरोपियों द्वारा पूर्व में हुए विवाद को लेकर घटना का कारण बताया गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्यामलाल जायसवाल भटगांव विधानसभा से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी भी रहे हैं। वे पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के खास नेता माने जाते थे।



