धर्मजीत सिंह में विधानसभा में स्वतंत्र विधायक के रूप में भाग लेंगे

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ( जोगी ) के विधायक रहे धर्मजीत सिंह को उनके दल से निकाल दिया गया है, लेकिन पार्टी से निष्कासित होने के बावजूद उनकी विधानसभा सदस्यता पर कोई आँच नहीं आई है।विधानसभा में उनकी उपस्थिति स्वतंत्र अर्थात फ़्री ( पॉलिटकली इंडिपेंडेंट ) की रहेगी। सदन के भीतर उनके बैठने की व्यवस्था भी अलग से की जाएगी।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने दी व्यवस्था स्व. अजीत जोगी के द्वारा स्थापित छजकां के स्थापना के समय से सदस्य धर्मजीत सिंह को छजकां की राष्ट्रीय अध्यक्ष और कोटा से MLA श्रीमती रेणु जोगी ने बीते 18 सितंबर 2022 को छ वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इस निष्कासन के बाद विधानसभा में लोरमी विधायक ठाकुर धर्मजीत सिंह की सदस्यता को लेकर भी प्रश्न खड़े हुए थे। इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने व्यवस्था दे दी है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने  इस मसले पर दिए निर्देश में कहा है

Related Articles

Back to top button