अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक प्रदीप मिश्रा रायपुर पहुंचे , रस्ते भर मे किया गया फूलो से स्वागत

  1. रायपुर। अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले मंगलवार को देर शाम कथावाचन के लिए रायपुर पहुंचे। इस दौरान गुढिय़ारी के भारतमाता चौक से कथा स्थल दही हांडी मैदान गुढियारी तक उनका भव्य स्वागत किया गया। रायपुर पहुंचने पर रायपुर पश्चिम के विधायक व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने अपनी टीम के साथ पुष्प वर्षा के साथ पंडित श्री का स्वागत किया। महिला व पुरूष सदस्य इस मौके पर पीले परिधान में जय महादेव का उद्घोष करते हुए कहीं आरती उतार रहे थे तो कहीं शंखनाद.. तो कहीं आतिशबाजी हो रही थी तो कहीं ढोल धमाल से स्वागत करने बेताब थे। 9 से 13 नवंबर तक शिव कथा पुराण का आयोजन किया गया है। कल दोपहर राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके कथा महोत्सव का शुभारंभ करेंगी।

Related Articles

Back to top button