भाजपा ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक भानुप्रतापपुर उप चुनाव के लिए , तय करेंगे प्रत्याशी

छत्तीसगढ़ के कांकेर में भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में प्रत्याशी चयन को लेकर भाजपा अभी संशय की स्थिति में है। अभी तक किसी भी उम्मीदवार का नाम सामने नहीं आया है। ऐसे में भाजपा ने चार पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। ये पर्यवेक्षक प्रत्याशी के चयन के लिए रायशुमारी करेंगे। इन पर्यवेक्षक में राम विचार नेताम, शिवरतन शर्मा, संतोष पांडेय और रंजना साहू शामिल हैं।पांच दिसंबर को होगा मतदान
कांकेर में भानुप्रतापपुर सीट पर निर्वाचन आयोग ने शनिवार को उपचुनाव की घोषणा की है। इस सीट के लिए 5 दिसंबर को वोटिंग होगी। चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 10 नवंबर से ही शुरू हो जाएगी। यह सीट कांग्रेस विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष रहे मनोज मंडावी के निधन से खाली हुई है। गुजरात चुनाव के साथ ही यहां भी वोटिंग होगी और परिणाम भी गुजरात-हिमाचल के साथ आएगा।
हार्ट अटैक से हुआ था मनोज मंडावी का निधन
भानुप्रतापपुर से कांग्रेस विधायक और आदिवासी समाज के नेताओं में शामिल मनोज सिंह मंडावी का 16 अक्तूबर को निधन हो गया था। वे धमतरी के सर्किट हाउस में रुके हुए थे। वहीं अगले दिन सुबह उनके सीने में दर्द हुआ। जिसके बाद उन्हें धमतरी के अस्पताल ले जाया गया था। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। चारामा के पास स्थित पैतृक नाथियानवा में मनोज मंडावी के शव का अंतिम संस्कार किया गया था।



