मिस इंडिया बनीं आदिवासी रिया एक्का, बोलीं- संघर्ष करने से जरूर मिलती है सफलता

छत्तीसगढ़ की एक आदिवासी लड़की रिया एक्का को मिस इंडिया का खिताब मिला है। रिया ने यह खिताब ग्लैमर इवेंट में जीता है। भिलाई में हुई इस प्रतियोगिता में रिया ने जशपुर का प्रतिनिधित्व किया और करीब 50 प्रतिभागियों को हराकर खिताब का ताज पहना। 19 साल की रिया ग्रेजुएशन की छात्रा हैं और मॉडलिंग करती हैं। उनका कहना है कि संघर्ष करने से सफलता जरूर मिलती है। भिलाई के गायत्री पैलेस में 29 से 31 अक्टूबर तक इस प्रतियोगिता का आयोजन ग्लैमर प्रोडक्शन के बैनर तले हुआ था। इवेंट में बतौर जज एक्टर, मॉडल और रियालिटी शो के विनर प्रिंस नरूला, एक्ट्रेस यूविका चौधरी, एक्टर व्योमेश कॉल और रोडीज विनर, एक्टर व मॉडल अरुण शर्मा शामिल हुए थे। रैंप पर वॉक कर रही रिया को हौसला और आत्मविश्वास उसकी जीत का बड़ा आधार बना।



