रायपुर: शान-ओ-शौकत से निकला जुलूसे गौसिया,जुलुस का पहला इनाम संतोषी नगर गिट्टी खदान को

रायपुर। आज सीरत कमेटी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार 6 नवम्बर को गौसिया विशाल पैमाने पर महबूबिया चौक बैजनाथपारा रायपुर से दोपहर तीन बजे जो शहर के विभिन्न मार्गों दरगाहों से होता हुआ सीरत मैदान बैजनाथपारा शहर काजी ए शहर मौलाना मोहम्मत अली फारूकी साहब ने परचम कुशाई की रस्म अदा की और गौसे पाक की जीवनी पर प्रकाश डाला। जुलूस में लगभग हर मोहल्लों के जिम्मेदार व आवाम ने भारी तादाद में शिरकत किए।

 

इस अवसर पर गौसे आजम एवार्ड 5000/- (पास) मौलाना कारी साहब इमाम मठपुरैना मस्जिद को दिया गया एवं मोफिक्करे इस्लाम एवाडर् दिया गया। जिसमे शिक्षा के क्षेत्र मे उत्कृष्ठ कार्य हेतु मास्टर शेख जुम्मन साहब एवं प्रोफेसर खादिम हुसैन को दिया गया एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य हेतु रमीज पठान को सम्मानित किया निबंध प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार माही परवीन (गरीब नवाज स्कूल). द्वितीय पुरुस्कार नवीन (लिटिल फ्लावर स्कूल) एवं तृतीय पुरूस्कार अहमद रजा (क) को दिया गया ।

 

बेहतरीन जुलूस का प्रथम पुरूस्कार संतोषी नगर गिट्टी खदान को दिया गया। द्वितीय पुरस्कार इस्लामिक क्लब नेहरू नगर को दिया गया एवं तृतीय पुरुस्कार या ख्वाजा संजरी ग्रुप कोटा को दिया गया ।

 

जुलूस में विशेष रूप से मो. फुरकान, हाजी शेख नाजिमुद्दीन हसन खान, नदीम मेमन मौलाना शाम अली फारूकी, बदरूदीन खोखर, इकबाल शरीफ, मुजाहिद अली को डॉ. एस. ए. रहमान, कारी इमरान अशरफी, मौलाना अ. रज्जाक, हाफिज गोसीन, शब्बीर कुरैशी, रमीज अशरफ, कादिर भाई, नासिर भाई, मौलाना शहाबुद्दीन, (दुर्ग), मोईन भाई, मौलाना अ. सुभान (बावनकेरा) ने जुलूस के संचालन मे विशेष भूमिका निभाई । जनरल सेक्रेटरी छत्तीसगढ़ गोसुल आज़म कमेटी रायपुर (छ.ग.)

Related Articles

Back to top button