औषधि पादप बोर्ड के नवनियुक्त उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब ने मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया से सौजन्य मुलाकात की

  1.  

    गुरु खुशवंत साहेब जी को औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष बनाये जाने पर सतनामी समाज ने खुशी लहर.

    रायपुर। अखिल भारतीय सतनाम सेना के प्रदेश मिडिया प्रभारी बादल भारद्वाज ने बताया कि अखिल भारतीय सतनाम सेना प्रदेश अध्यक्ष एवं औषधि पादप बोर्ड के नवनियुक्त उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब ने छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया से उनके शासकीय निवास पर सौजन्य मुलाकात की।
    नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया को बुके भेंटकर औषधि पादप बोर्ड उपाध्यक्ष बनाये जाने पर गुरु खुशवंत साहेब ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
    नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने नवनियुक्त उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब का मुंह मीठा कराते हुए बधाई दी।

    गुरु खुशवंत साहेब ने औषधि पादप बोर्ड उपाध्यक्ष बनाये जाने पर छ.ग. प्रभारी पी.एल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवागंन का धन्यवाद ज्ञापित किया।

    गुरु खुशवंत साहेब जी को औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सतनामी समाज के लोगों ने खुशी जाहिर किया।

 

Related Articles

Back to top button