भारत-नीदरलैंड मैच के बीच एक लम्हा प्यार भरा

भारत और नीदरलैंड के बीच गुरुवार को सुपर-12 का मुकाबला सिडनी में खेला गया। भारत ने 2 विकेट खोकर 179 रनों का स्कोर खड़ा किया। नीदरलैंड 56 रन से यह मैच हार गया। बहरहाल, बाउंड्री लाइन्स के दूसरी तरफ यानी स्टैंड्स में कुछ ऐसा हुआ जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, मैच के दौरान एक भारतीय जोड़ा स्टेडियम में मौजूद था। लड़के ने घुटनों के बल बैठकर लड़की को प्रपोज किया। लड़की ने भी बिना देर किए इस प्रपोजल को एक्सेप्ट कर लिया। इसके बाद लड़के ने लड़की को अंगूठी पहनाई। इस दौरान फैंस मैच छोड़कर उस लड़के को चीयर करने लगे। जैसे ही लड़की ने ‘हां’ कहा, लड़के के साथ वहां मौजूद सभी लोगों ने इसका जश्न मनाया। बाद में लड़के ने लड़की को गले लगा लिया। इतना ही नहीं, कैमरे ने भी चंद सेकेंड के लिए इस मोमेंट को कैद किया और इसे मैदान पर लगी बिग स्क्रीन पर ब्रॉडकास्ट भी किया।

ऐसा पहली बार नहीं

ये पहली बार नहीं है, जब किसी मैच के दौरान फैंस ने इस तरह किसी लड़का/लड़की को प्रपोज करते देखा हो। चलिए, नजर डालते हैं ऐसे ही उन तीन मोमेंट्स पर, जो पहले भी क्रिकेट ग्राउंड के स्टैंड्स से सामने आए और लोगों को खुश कर गए।

एशेज सीरीज: पिछले साल एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच गाबा में चल रहे मुकाबले के दौरान इंग्लैंड के एक युवा ने ऑस्ट्रेलियाई लड़की को प्रपोज किया था। प्रपोजल स्वीकार कर लड़की ने लड़के को गले लगा लिया। इसके बाद वह रिंग पहनते हुए भी दिखाई दी। वहां मौजूद दर्शकों ने तालियां बजाकर दोनों को बधाई दी। लड़की का नाम नताली और लड़के का नाम रॉब था। मैदान में लगी स्क्रीन पर इस अनोखे प्रपोजल को दिखाया गया था।

Related Articles

Back to top button