श्रीलंकाई नौसेना ने सात भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार: मत्स्य विभाग

रामेश्वरम . तमिलनाडु के मत्स्य अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि श्रीलंकाई नौसेना ने अपने क्षेत्रीय जल में अवैध शिकार के आरोप में सात भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी मशीनीकृत मछली पकड़ने वाली नाव को जब्त कर लिया है।

राज्य के मत्स्य अधिकारियों ने आज यहां बताया कि रामनाथपुरम जिले के रामेश्वरम के रहने वाले मछुआरों को बुधवार देर रात श्रीलंका के जल क्षेत्र जाफना में डेल्फ़्ट द्वीप में मछली पकड़ने के आरोप में वहां की नौसेना ने पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार मछुआरों को ट्रॉलर और मछली पकड़ने के तीन गियर के साथ कांकेसंथुराई बंदरगाह ले जाया गया और बाद में कानूनी कार्रवाई के लिए मैलाडी के मत्स्य विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया।

Related Articles

Back to top button