अफ़ीफ़ ने बंगलादेश को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया

होबार्ट,  बंगलादेश ने अफ़ीफ़ हुसैन के 38 रनों की बदौलत आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के सुपर-12 मैच में सोमवार को नीदरलैंड के सामने 145 रन का लक्ष्य रखा।
बंगलादेश ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सहज शुरुआत की। नजमुल हसन शंटो (25) और सौम्य सरकार(14) ने पहले विकेट के लिये 43 रन जोड़े लेकिन मध्यक्रम की असफलता के कारण 11 ओवर में बंगलादेश का स्कोर 76/5 हो गया। अफीफ हुसैन ने हालांकि संघर्ष करते हुए 27 गेंदों पर दो चौके और दो छक्के लगाकर 38 रन बनाये। 18वें ओवर में अफीफ का विकेट गिरने के बाद मुसद्देक हुसैन ने 12 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाकर 20 रन बनाते हुए बंगलादेश को 20 ओवर में 144/8 के स्कोर तक पहुंचाया।
नीदरलैंड के शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन में बास डी लीड और पॉल वैन मीकरन ने दो-दो विकेट लिये, जबकि फ्रेड क्लासेन, टिम प्रिंगल, डेब्यूटांट शिराज़ अहमद और लोगन वैन बीक ने एक-एक विकेट लिया।

Related Articles

Back to top button