IPL 2021: शिखर धवन और पुर्थ्वी शॉ की शानदार बल्लेबाजी से जीता दिल्ली

चेन्नई को 7 विकेट से हराया
शिखर धवन और पृथ्वी शॉ की तूफानी बल्लेबाजी की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के 14वें सीजन के अपने पहले मुकाबले में चेन्नई को 7 विकेट से हरा दिया है. मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 188 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया. जिसके बाद दिल्ली ने धवन और पृथ्वी की धाकड़ बल्लेबाजी की वजह से 18.4 ओवर में आसानी से ये लक्ष्य हासिल कर लिया. धवन ने 85 रन और पृथ्वी ने 72 रनों की तूफानी पारी खेली. वहीं, चेन्नई की तरफ से रैना ने सबसे ज्यादा…
CSK vs DC Live Updates…
मार्कस स्टोइनिस 14 पर आउट
19वें ओवर की तीसरी गेंद पर मार्कस स्टोइनिस 14 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर के शिकार बने. उन्होंने 9 गेंदों पर 14 रनों की पारी खेली.
धवन 85 पर आउट
पारी के 17वें ओवर में शार्दुल ठाकुर ने चेन्नई को दूसरी सफलता दिलाई. उन्होंने शिखर धवन को 85 रन के निजी स्कोर पर चलता किया. शिखर धवन ने 54 गेंदों में 2 छक्के और 10 चौकों की मदद से 85 रन की धमाकेदार पारी खेली.
पृथ्वी 72 बनाकर आउट
चेन्नई को 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर पहली सफलता मिली. ड्वेन ब्रावो ने पृथ्वी शॉ को 72 रनों के निजी स्कोर पर मोईन अली के हाथों कैच कराया. पृथ्वी ने 3 छक्के और 9 चौकों की मदद से 38 गेंदों में 72 रनों की धमाकेदार पारी खेली.



