गहना वशिष्ठ ने हद से ज्यादा बोल्ड तस्वीरें की पोस्ट, यूजर्स ने बोल दिया पोर्न फिल्मों की एक्ट्रेस

हमेशा विवादों से घिरी रहने वाली अभिनेत्री गहना वशिष्ठ एक बार फिर से चर्चा में हैं। उनकी गिनती हमेशा से सबसे बोल्ड एक्ट्रेसेस के रूप में होती है। गहना वशिष्ठ सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें डाल कर प्रशंसकों को हैरान कर देती हैं। बता दें कि गहना वशिष्ठ को क्राइम ब्रांच ने एक वेबसाइट पर अश्लील वीडियो अपलोड करने और शूटिंग में कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया था। हाल ही में गहना वशिष्ठ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई बोल्ड तस्वीरें साझा की है।
यूजर्स ने कहा पोर्न फिल्म एक्ट्रेस
गहना वशिष्ठ ने एक के बाद एक बोल्ड तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। उनकी इन तस्वीरों को देखने के बाद लोग लगातार उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। कई लोग उन्हें ट्रोल करते हुए पोर्न फिल्मों की एक्ट्रेस तक बता रहे हैं। उनकी इन तस्वीरों पर लोग अश्लील फिल्म बनाने के मामले में गिरफ्तार हुए राज कुंद्रा को लेकर भी कमेन्ट कर रहे हैं। बता दें कि राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी मामले में गहना वशिष्ठ का नाम भी सामने आया है।
सोशल मीडिया पर लोगों ने किया ट्रोल
उनकी इन तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर लोग उन पर तरह-तरह के सवाल दागते हुए भद्दे-भद्दे कमेन्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने उनकी तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘राज कुंद्रा की शूटिंग चल रही है क्या’। तो वही दूसरे यूजर ने लिखा, ‘कितना चार्ज करती हो बेबी’। अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘इतना भी बोल्ड अच्छा नहीं लगता’। एक यूजर ने तो गहना वशिष्ठ को ये तक कह दिया, ‘शर्म नहीं आती क्या’। लोग लगातार गहना वशिष्ठ को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं’।
गहना वशिष्ठ के खिलाफ एफआईआर हुई थी दर्ज
बता दें कि गहना वशिष्ठ को क्राइम ब्रांच ने एक वेबसाइट पर अश्लील वीडियो अपलोड करने और शूटिंग में कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया था। मालवानी पुलिस स्टेशन में दर्ज केस को मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया था। दरअसल शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा सहित उनकी कंपनी के 3 से 4 प्रोड्यूसर्स और गहना वशिष्ठ के खिलाफ एक मॉडल ने FIR दर्ज करवाई है।
फरवरी में किया गया था गिरफ्तार
राज कुंद्रा से पहले अश्लील फिल्म बनाने के मामले में गहना वशिष्ठ को फरवरी में गिरफ्तार किया गया था। गहना ने उनके खिलाफ दर्ज हुई दूसरी एफआईआर में गिरफ्तारी के डर से अग्रिम जमानत की गुहार लगाई थी। लेकिन सत्र न्यायालय के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने भी उनकी अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। जिसके बाद उनके वकील का कहना था कि वो सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गहना अभी तक 70 से अधिक विज्ञापन कर चुकी हैं और पिछले पांच सालों में वे साउथ की 30 से ज्यादा फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।गहना वशिष्ठ की गिनती बोल्ड एक्ट्रेसेस में होती हैं। गहना का इंस्टाग्राम देखें तो यहां उन्होंने अपने फैंस के लिए काफी कंटेट शेयर किया हुआ है। राज कुंद्रा का मामला सामने आने के बाद गहना भी लगातार चर्चा में बनी हुई हैं।







