सावंगेल में देश आजादी के बाद भी नहीं पहुंचा गांव में बिजली, शुद्ध पानी, शिक्षा, अस्पताल -भरत कश्यप

 

 

 

 

जगदलपुर ।चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के बास्तानार ब्लाक “ग्राम पंचायत सावंगेल” अंदरुनी पिछड़े क्षेत्र में ग्रामीण के बीच मुक्तिमोर्चा व जोगी पार्टी के युवा नेता भरत कश्यप ने ग्रामीण की समस्या सुनने जंगल के रास्ते पैदल नदी पार,नाला पार कर उनके बीच पहुंचकर जाना हाल-चाल। आज सांवगेल पंचायत व अन्य अंदरूनी ग्राम पंचायतों का विकास सिर्फ कागजों तक सीमित, ऐसा भी गांव हैं जहां पर एम्बुलेंस सेवा गांव तक पहुंचने के लिए सड़क व पुलिया तक नहीं, गांव में शुद्ध पानी,बिजली, स्कूल, अस्पताल, आंगनबाड़ी तक सुविधा नहीं है। ग्रामीण गढ्ढे व नाला का पानी पीने में मजबूर हैं, आजाद भारत में आज भी ग्रामीण अंधेरे में रोशनी की राह देख रहे हैं। ग्राम पंचायतों के निवासियों ने खुल बात रखते हुए बताया कि लंबे समय से विकास की बाट जोहते ग्राम वाशियो को बड़े संघर्ष अब वर्षो से रुका हुआ, परंतु विडंबना है की, भाजपा एवं कांग्रेस की सरकार ,क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि,नव राज्य निर्माण के पश्चात भी आज पर्यंत तक मौलिक अधिकारों से जुड़े विकास को पहुंचने में नाकामयाब रहे है। चुनाव में लोकतंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से पार्टियों के घोषणा पत्र पर विश्वास जता मतदान करने पर भी हमें वादा खिलाफी ही मिली है। ग्राम वाशियो के दुख एवं समस्यायों को देख युवा नेता भरत कश्यप ने कहां जंगल से लगे अंदरुनी दूरस्थ ग्राम पंचायतों अधूरे विकास कार्यों ,जमीनी स्तर पर जनकल्याण कारी सरकार दम तोड़ती योजनाओं ,गुणवत्ता विहीन शिक्षा,लचर स्वास्थ्य व्यवस्था,सड़क विहीन गांव,मूलभूत सुविधाओं की कमी,विभागीय कर्मचारियों की कमी,रोजगार का अभाव,जैसे विभिन्न समस्यायों के लिए राज्य सरकार,क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि विधायक व सांसद,विभागीय जिम्मेदारो द्वारा क्षेत्र की जनता के प्रति बरते गए उदासीन रवैया को जिम्मेदाराना ठहराते हुए अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। देश के आजादी के 75वा वर्ष पश्चात भी आज पर्यंत तक बस्तर जिले के दूरस्थ जंगल गांव तक मूलभूत सुविधाएं , बिजली,सड़क ,स्वास्थ्य, शुद्ध पानी, शिक्षा, अस्पताल जैसे बुनियादी सुविधाएं देने में भाजपा एवं कांग्रेस की सरकार असफल रही है। इस का प्रमुख कारण विधानसभा में और मुख्यमत्री के केबिनेट में बस्तर के जनप्रतिनिधियों का कमजोर नेतृव है। बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे आगामी दिनों में जंगल से लगे दूरस्थ अंचलों के निवासियों की मौलिक जनसमस्याओं के लिए सयुक्त संघर्ष संभागीय मुख्यालय में करेगा जनांदोलन,जब तक जिम्मेदारों को उन अंचलों की समस्याएं का एहसास न हो समाधान के लिए प्रयास न प्रारंभ हो जाए। इस दौरान बास्तानार ब्लॉक अध्यक्ष रामलाल मण्डावी, बास्तानार महामंत्री जयमो बेंजाम,दीपक कवासी, लोहण्डीगुड़ा ब्लाक उपाध्यक्ष मंगीराम बेंजाम, बलराम बघेल, विजय कवासी,पाकलू कश्यप,बुठलू कश्यप आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button