खाट के ठाठ वाले IAS

छत्तीसगढ़ इंफोटेक सोसायटी के चीफ IAS समीर विश्नोई ED की गिरफ्त में हैं। गुरुवार को रायपुर की अदालत ने इन्हें 8 दिन की रिमांड पर ED अफसरों को सौंप दिया। 11 अक्टूबर को इनके सरकारी बंगले पर ED का छापा पड़ा था। प्रदेश के वरिष्ठ अफसरों में से एक विश्नोई के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग, अवैध लेन-देन जैसे इनपुट ED के पास है। इनसे जुड़ी पूछताछ अफसर से चल रही है। लग्जरी लाइफ स्टाइल के शौकीन समीर विश्नोई की तस्वीरों के जरिए जानिए उनके बारे में।
समीर विश्नोई 2009 बैच के IAS अफसर हैं। छत्तीसगढ़ कैडर मिलने के बाद प्रदेश में कई अहम पदों पर रह चुके हैं। IAS समीर विश्नोई कानपुर के रहने वाले हैं। वहीं इनकी स्कूली पढ़ाई हुई। पढ़ाई में ब्रिलियंट रहे हैं। जेईई क्लियर किया और इन्हें IIT कानपुर में दाखिला मिला।
IIT से इंजीनियरिंग के बाद विश्नोई को कई बड़ी कंपनियों में नौकरी का ऑफर था मगर ये सिविल सर्विस की तैयारी में जुट गए और IAS बने। समीर विश्नोई की पत्नी का नाम प्रीति विश्नोई है। परिवार के साथ इस वक्त विश्नोई रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में रह रहे थे।
अब तक क्या कुछ हुआ11 अक्टूबर को समीर विश्नोई के घर 15-20 ED के अफसरों ने छापा मारा
- 12 अक्टूबर को समीर को उनकी पत्नी समेत हिरासत में लिया गया।
- 13 अक्टूबर को समीर को रायपुर की अदालत में पेश किया गया। पकड़े जाने पर मुंह छुपाया।
- रायपुर की कोर्ट ने समीर को 8 दिन की रिमांड पर ED को सौंप दिया।
- ED का दावा है कि समीर के घर से 2 करोड़ की कीमत का 4 किलो सोना और 20 कैरेट हीरा मिला है। इसके साथ 47 लाख रुपए कैश मिला।



