छत्तीसगढ़ में 1890 कोरोना मरीजों की पहचान व 13 मौतें –कोरबा में मिले रायपुर से अधिक केस

रायपुर में 186,दुर्ग में 117,बिलासपुर में 118,कोरबा में 356
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज 1890 कोरोना मरीजों की पहचान हुई। 13 लोगों की मौत की खबर है। आज सबसे ज्यादा 356 मरीज कोरबा में पाए गए। प्रदेश में इस समय कोरोना एक्टिव मरीजों का आंकड़ा फिर लगातार बढ़ रहा है, जो कि आज 20 हजार 978 पर पहुंच गया।
आज दुर्ग में 117, राजनांदगांव में 78, बालोद में 64, बेमेतरा में 71, कवर्धा में 27, रायपुर में 186, धमतरी में 50, बलौदाबाजार में 69, महासमुन्द में 77, गरियाबंद में 33, बिलासपुर में 118, रायगढ़ में 124, कोरबा में 356, जांजगीर चाम्पा में 146, मुंगेली में 14, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 2, सरगुजा में 61, कोरिया में 52, सूरजपुर में 34, बलरामपुर में 14, जशपुर में 32, बस्तर में 30, कोंडागांव में 31, दंतेवाड़ा में 29, सुकमा में 2, कांकेर में 27, नारायणपुर में 1, बीजापुर में 42 एवं अन्य राज्य से 3 मरीज मिले।



