गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेश वासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

 

श्रीराम का पूरा जीवन चरित्र अनुकरणीय है – श्री साहू

 

रायपुर। प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। गृहमंत्री साहू ने कहा विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक पर्व है। भगवान श्री राम ने सत्य और धर्म के मार्ग पर चलकर दुराचार पर विजय प्राप्त की थी। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का पूरा जीवन नीतिगत शिक्षाओं से परिपूर्ण है, जिसे प्रत्येक व्यक्ति को न सिर्फ सुनना- समझना चाहिए बल्कि उसे अपने जीवन में शामिल भी करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button