दुर्ग : पांच वर्षीय बच्ची के साथ गैंगरेप

दुर्ग: दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में 5 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप और अप्राकृतिक कृत्य करने का मामला सामने आया है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया. पुलिस दोनों नाबालिग लड़के को हिरासत में लेकर जांच में जुट गई है.

सीएसपी अभिषेक झा ने बताया कि “मोहन नगर थाना क्षेत्र में घर के आंगन में 5 साल की मासूम बच्ची खेल रही थी. तभी आरोपी बच्ची को बहला फुसलाकर सूने मकान में ले गए. आरोपियों ने बच्ची के साथ अनाचार और अप्राकृतिक कृत्य किया.”

आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया. वायरल वीडियो बच्ची की मां के पास पहुंचा. इसके बाद मामले का खुलासा हुआ. पुलिस ने दोनों नाबालिगों को हिरासत में लिया है. नाबालिगों को सुधार गृह भेजा गया है. इस मामले में पुलिस की जांच जारी है. पकड़ा गया एक नाबालिग पहले भी पास्को एक्ट में गिरफ्तार हो चुका है.

Related Articles

Back to top button