वर्ल्ड विजन इंडिया के चेन्नई से एलेक्स व जेनीफर व रायपुर से वाश टेक्निकल स्पेस्लिस्ट अनुपम ने जगदलपुर स्कूलों का विजिट किया

जगदलपुर ।बस्तर जिले मे यूनिसेफ़ के सहयोग से वर्ल्ड विजन इंडिया द्वारा वाश इन स्कूल व वाश इन आँगनबाड़ी परियोजना संचालित है, वाश इन स्कूल के अंतर्गत के अंतर्गत वर्ल्ड विजन इंडिया के चेन्नई से एलेक्स व जेनीफर व रायपुर से वाश टेक्निकल स्पेस्लिस्ट अनुपम जी के द्वारा जगदलपुर विकासखंड के शासकीय उच्च प्राथमिक शाला डोंगाम व उच्च प्राथमिक शाला व हायर सेकेण्डरी स्कूल जामावड़ा का विजिट किया गया, विजिट के दौरान सर्वप्रथम बच्चों के द्वारा बनाये गए गुलदस्ता से आगनतुकों का स्वागत किया गया, स्वागत पश्चात बाल संसद के मंत्रियों से उनका नाम, पद व जिम्मेदारी पर विस्तृत चर्चा किया गया, चाइल्ड केबिनेट से चर्चा के बाद वाश नोडल शिक्षक व स्कूल स्टॉफ, प्रिंसिपल के द्वारा स्कूल के वाश सुविधाओं को दिखाते हुए स्कूल भ्रमण कराया गया, वाश व स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के 6 घटक – पेय जल, शौचालय, हाथ धुलाई, संचालन व रखरखाव, व्यवहार परिवर्तन व क्षमता निर्माण, कोविड 19 अनुरूप व्यवहार ये 6 तत्वों को लेकर स्कूल भ्रमण कराया गया, साथ ही हायर सेकेण्डरी स्कूल जामावाड़ा मे माहवारी स्वच्छता प्रबंधन की सुविधाएं जैसे की सेनेटरी पेड वेंडिंग मशीन, डिस्पोज इलेक्ट्रॉनिक इंसिनेटर, सेनेटरी पेड की उपलब्धता पर भी सबंधित शिक्षिका से चर्चा किया गया, स्कूल विजिट जिला मिशन समन्वयक श्री अखिलेश मिश्रा जी व बीआरसी श्री गरुण मिश्रा जी के मार्गदर्शन मे किया गया, स्कूल विजिट के दौरान, स्कूल के समस्त शाला स्टॉफ, स्विपर,शिक्षक, शिक्षिकाएं, प्रिंसिपल, सीएसी उपस्थित थे, स्कूल विजिट के बाद कालीपुर बिलचूरपारा आँगनबाड़ी का विजिट किया गया जिसमे बच्चों से मिलकर आँगनबाड़ी कार्यकर्त्ता व सहायिका से पेय जल, शौचालय, आँगनबाड़ी की साफ सफाई, राष्ट्रीय पोषण माह से सम्बंधित गतिविधियों पर चर्चा किया गया,वर्ल्ड विजन इंडिया से मीनाक्षी (जिला समन्वयक वाश इन आँगनबाड़ी ) व रामचरण बघेल ( जिला समन्वयक वाश इन स्कूल ) उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button