नहीं रहे कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव

कॉमेडी के दुनिया के बादशाह कहे जाने वाले बेहतरीन कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने दिल्ली के एम्स (AIIMS) में आखिरी सांस ली। 10 अगस्त को वर्कआउट के दौरान उनको दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उनको आनन फानन में दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जिसके बाद से ही उनकी हालत में उतार-चढ़ाव बना हुआ था। कभी उनकी हालत में सुधार आ रहा था, तो कभी उनकी हालत बेहद गंभीर हो जाया करती थी। अपनी इस जिंदगी और मौत की जंग में लोगों को हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव सभी को रुला कर चले गए।

Related Articles

Back to top button