गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम वाले गाने को लेकर सलमान खान को फिर मिली धमकी

 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, धमकी के मैसेज में ‘सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई’ पर एक गाना लिखा गया है। धमकी में कहा है कि एक महीने के भीतर गाना लिखने वाले को मार दिया जाएगा। उसकी हालत ऐसी जाएगी कि वह अपने नाम से गाना नहीं लिख पाएगा। अगर सलमान खान में हिम्मत है तो उसे बचा कर दिखाएं। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। धमकी देने वाले की अभी पहचान नहीं हुई हैं।

सलमान को पांचवी बार मिली धमकी

जानकारी के अनुसार, 22 दिनों में पांचवीं बार सलमान खान को धमकी मिली है। इससे पहले भी उन्हें जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी मिल चुकी है।

 

बिश्नोई समाज मंदिर में माफी मांगने की मांग

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बीते दिनों भी मुंबई ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम फोन करके सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। उस धमकी में सलमान खान को हिरण शिकार के मामले में बिश्नोई समाज मंदिर में जाकर माफी मांगने और पांच करोड़ रुपये देने की मांग की गई थी। यदि ऐसा नहीं किया गया तो हम उन्हें जान से मार देंगे। हमारा गैंग अभी भी सक्रिय है।

 

 

Related Articles

Back to top button