कानपुर नगर निगम में पार्षदों का हंगामा

कानपुर नगर निगम में एक कर्मचारी पर आरोप लगा है कि वह कार्यालय में झूठे गिलास में थूक कर पानी पिलाता है। यह मामला सामने आने के बाद कानपुर नगर निगम के पार्षदों ने जमकर हंगामा किया और नगर निगम के केयर टेकर का भी घेराव किया। इस मामले में विवाद बढ़ने के बाद कानपुर नगर निगम में पदस्थ कर्मचारी को नौकरी से हटा दिया है।

CCTV फुटेज से हुआ खुलासा

कानपुर नगर निगम के कुछ पार्षदों ने आरोप लगाया था कि एक कर्मचारी झूठे गिलास में थूकने के बाद पार्षदों को पानी पिलाता है। नगर निगम ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी इस बात की पुष्टि हुई है। पार्षदों में आक्रोश बढ़ने के बाद कानपुर की महापौर प्रमिला पांडे ने आरोपी कर्मचारी को नौकरी से हटा दिया है।

पार्षदों ने नगर निगम आयुक्त को दी लिखिति शिकायत

इससे पहले नगर निगम में आक्रोशित पार्षदों ने नगर आयुक्त को लिखित शिकायत भी दी। नगर निगम की एक महिला कर्मचारी ने सबसे पहले इस मामले में खुलासा किया था कि एक कर्मचारी सभी लोगों को थूक कर झूठा पानी पिलाता है। सूचना मिलते ही नगर निगम में मौजूद पार्षदों ने कर्मचारियों की तलाश शुरू कर दी और कर्मचारी नहीं मिलने पर आक्रोश भी जताया। इसके बाद नगर आयुक्त ने पार्षद कक्ष में पदस्थ कर्मचारी को हटाने व अन्य दो कर्मचारियों की पदस्थापना के आदेश दिए, वहीं पार्षद अपनी जिद पर अड़े रहे और आरोपित कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करने लगे।

Related Articles

Back to top button