बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र

मौसम विभाग ने यूपी के मध्य भाग पर एक कम दबाव वाले क्षेत्र की वजह से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्से में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है. झारखंड के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने दिल्ली में वर्षा होने की संभावना जतायी है. राजस्‍थान में मानसूनी बारिश की गतिविधियों मे आगामी दिनों में कमी आने का अनुमान व्यक्त किया है. जानें एमपी-बिहार सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

मौसम विभाग ने बताया है कि 18 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा, जिसके असर से कई जगहों पर बारिश होगी. मौसम केंद्र रांची के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में कई जगहों पर वर्षा हुई. कुछ जगहों पर भारी वर्षा भी हुई.

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है. इसके असर से झारखंड में कई जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. साथ ही कुछ जगहों पर वज्रपात भी होने की संभावना है.

बिहार में अगले कुछ दिनों तक लगातार मॉनसून सक्रिय रहेगा. इस दौरान प्रदेश के हर इलाके में झमाझम बारिश होगी और ठनके को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है. आइएमडी पटना के मुताबिक अच्छी बारिश के लिए जरूरी ट्रफ लाइन बिहार पर मेहरबान है.

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बीते तीन से लगातार हो रही बारिश ने भारी तबाही मचाई है. बारिश के चलते हुए हादसों में अब तक कुल 31 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं. मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश में अगले दो दिन यानी 19 सितंबर तक बारिश के साथ आंधी तूफान का पूर्वानुमान जारी किया है.

दिल्ली में बारिश होने की वजह से मौसम सुहाना हो गया है. मौसम विभाग ने दिन के समय दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में हल्की बारिश और आमतौर पर बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के मध्य भाग पर एक कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण, 17 सितंबर को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्से में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है. इसके प्रभाव में दिल्ली और पड़ोसी क्षेत्रों में भी हल्की बारिश की संभावना है.

Related Articles

Back to top button