समरकंद में बाढ़, युद्ध की चुनौती भूले व्लादिमीर पुतिन और शहबाज शरीफ

समरकंद. उज्बेकिस्तान के समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन की बैठक जारी है। बैठक में शामिल होने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत कई नेता भी पहुंचे हैं। बैठक शुरू होने से पहले सभी शीर्ष नेता ग्रुप फोटो में शामिल हुए। खास बात है कि कार्यक्रम से जुड़ी एक तस्वीर और सामने आई है, जहां बड़े नेता मुल्क की चुनौतियों के बीच दावत उड़ाते नजर आए।
SCO शिखर सम्मेलन 2022 में पीएम शरीफ राष्ट्रपति शी जिनपिंग का अलग ही रूप नजर आया। कार्यक्रम के दौरान दोनों नेता अपने-अपने देशों की चुनौतियों को कुछ देर भुलाते हुए दावत उड़ाते नजर आए। एक ओर जहां पाकिस्तान की आवाम भीषण बाढ़ का सामना कर रही है। वहीं, रूस का 24 फरवरी से ही पड़ोसी देश यूक्रेन के साथ युद्ध जारी है।
दोनों देशों में क्या हैं हालात
22 करोड़ की आबादी वाले पाकिस्तान में करीब 3.3 करोड़ लोग बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि घरों, वाहनों, आनाज और लाइव स्टॉक यानी पशुधन को मिलाकर करीब 30 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। खबर है अब तक मुल्क में 1 हजार 486 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें लगभग 530 बच्चे शामिल हैं।
इधर, यूक्रेन के बलों ने उन क्षेत्र में भारी बढ़त हासिल कर ली है, जो रूस के नियंत्रण में चले गए थे। यूक्रेन के बलों की तरफ से तेज हुई कार्रवाई ने सैकड़ों गांवों को दोबारा हासिल करने में सफलता हासिल की है। ऐस में पुतिन पर भी दबाव बढ़ गया है। कई इलाकों पर नियंत्रण कराने के बाद रूसी सैनिक पीछे हट रहे हैं।



