Bigg Boss 16: Gandii Baat फेम एक्ट्रेस सलमान खान के शो का हिस्सा होंगी ?

टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस का प्रोमो वीडियो हाल ही में रिलीज कर दिया गया है। सलमान खान होस्टेड टीवी शो का एक सीजन खत्म होते ही फैंस अगले सीजन को लेकर सवाल पूछना शुरू कर देते हैं और अब सीजन 16 का प्रोमो वीडियो रिलीज किए जाने के बाद फैंस कंटेस्टेंट लिस्ट से लेकर शो के नए नियमों तक के बारे में सवाल पूछ रहे हैं। इसी बीच शो की पहली कंटेस्टेंट को लेकर जानकारी सामने आई है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक कॉन्ट्रोवर्शियल शो Gandii Baat की एक्ट्रेस Flora Saini सलमान खान होस्टेड शो की पहली कंटेस्टेंट होंगी। हालांकि इस बारे में मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। कई कारणों से चर्चा में रहीं Flora Saini बिग बॉस में होने के लिए सबसे सूटेबल कैंडिडेट हो सकती हैं।

Lakshmi, Dhanak, Begum Jaan और Stree जैसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुकीं Flora Saini के अलावा भी कई बड़े नाम अभी तक बिग बॉस के इस सीजन का हिस्सा बनने के लिए कहे जा चुके हैं। Munawar Faruqui, Shubhangi Atre, Fahmaan Khan, Nusrat Jahan और Faisal Shaikh जैसे लोग भी बिग बॉस का हिस्सा हो सकते हैं। हालांकि इनमें से किसी के भी नाम को लेकर अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं आया है।

Related Articles

Back to top button